Breaking News

सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को जारी हुआ ये निर्देश

Share


रायपुर,22 सितम्बर 2021 (ए)। आयुक्त लोक शिक्षण डॉ. कमलप्रीत सिंह ने प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को सभी निजी और शासकीय स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन का पूर्णतः पालन करने के निर्देश दिए है। लोक शिक्षण संचालनालय से सभी संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र में कहा गया है कि पूर्व में भी सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा पहली से 12वीं तक के कक्षाओं के लिए निर्देश दिए गए थे। सभी संबंधित अधिकारियों को पुनः निर्देशित किया गया है कि विद्यालय संचालन में केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी कोरोना संक्रमण से बचाव के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।


Share

Check Also

रायपुर@छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के 10 नए केस : मरीजों की संख्या 115 हुई,रायपुर में 3 नए संक्रमित,28 एक्टिव केस

Share रायपुर,30 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 का संक्रमण बढ़ रहा है। …

Leave a Reply