कोरबा,27 मई 2024 (घटती-घटना)। कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल की ऐतमा वन परिक्षेत्र के ग्राम कोनकोना में ट्रेंकुलाइज किए गए तेंदुए की मौत हो गई है। बीमार तेंदुआ के इलाज के लिए वन विभाग द्वारा रेस्क्यू कर ट्रेंकुलाइज किया गया था। तेंदुए को बेहोश अवस्था में पिंजरे में डाल कटघोरा वन मंडल के कसेनिया डिपो में रखा गया था। यहां कानन पेंडारी बिलासपुर के पशु चिकित्सक डॉक्टर चंदन अपनी टीम के साथ तेंदुए का इलाज कर रहे थे। रविवार रात करीब 9ः30 बजे तेंदुए को कानन पेंडारी शिफ्ट कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यहां देर रात को तेंदुए ने दम तोड़ दिया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पहले या माना जा रहा था कि गर्मी की वजह से तेंदुआ हीट स्ट्रोक का शिकार हो गया है पर बाद में इलाज के दौरान मैन एक्स जाइटिस की बीमारी से ग्रसित होना पाया गया। वन विभाग के अफसर का कहना है कि पांच साल का तेंदुआ वयस्क था। काफी सुस्त होने की वजह से उसके शिकार की आशंका थी, इसके लिए इलाज करना आवश्यक था। इसलिए तेंदुआ का रेस्क्यू किया गया था। यह बताना होगा कि कोनकोना के जंगल में तेंदुआ को खेत में सुस्त हालत में टहलते रविवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा था। करीब आठ दिन पहले चैतमा वन परिक्षेत्र के राह में बछड़े का शिकार किए जाने से नाराज एक किसान ने जहर देकर तेंदुए को मार डाला था। इस मामले में तीन आरोपियों को विभाग गिरफ्तार कर चुकी है वहीं तेंदुए का अंग काट कर ले जाने वाले आरोपी को अब तक नहीं पकड़ा जा सका है। इस बीच तेंदुए की मौत की यह दूसरी घटना हो गई है। तेंदुए की ट्रेंकुलाइज के बाद हुई मौत से कई सवाल उठ खड़े हुए है
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur