Breaking News

धमतरी,@रिश्वत लेते एएसआई कैमरे में कैद

Share


धमतरी,24 मई 2024 (ए)
। पुलिस पर अक्सर छोटे बड़े कामों के लिए रिश्वत मांगने के आरोप लगते रहते हैं, लेकिन धमतरी में एक एएसआई रिश्वत लेते कैमरे में कैद हो गया। एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एएसआई को निलंबित कर दिया है।दरअसल धमतरी सिटी कोतवाली में एक मारपीट के मामले में यह सारी लेनदेन की बात सामने आई है। मारपीट के आरोपी को मुचलके पर छोड़ने की बात में एएसआई ने पैसों की मांग की थी। यह लेन-देन साढ़े चार हजार रुपए में सेट हुआ था। पैसे देने वाले पक्ष ने खुद इस लेन-देन का वीडियो बनवाया और इस पूरे मामले की शिकायत धमतरी एसपी आंजनेय वार्ष्णेय से की। प्रमाण के तौर पर वीडियो भी दिया गया है।धमतरी एसपी ने मामले को संज्ञान में लिया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply