Breaking News

रायपुर@दीपक बैज का बीजेपी पर हमला

Share


रायपुर,23 मई 2024 (ए)।
राहुल गांधी के मीडिया को लेकर दिए बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है। इस मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, राहुल गांधी ने कुछ मीडिया संस्थानों के संबंध में कहा है। मुख्यमंत्री उनके बयानों को गलत ढंग से पेश कर रहे हैं। क्या बीजेपी सरकार ने विज्ञापन नहीं दिया, प्रचार नहीं किया।
बीजेपी के पोस्टर अटैक पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, बीजेपी को आने वाले चुनाव में हार दिखाई दे रहा है। बौखलाहट में वे तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. इंडिया गठबंधन के लिए पूरे देश में जबरदस्त माहौल है। स्पष्ट बहुमत के साथ इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है. हार नरेंद्र मोदी के चेहरे पर झलक रही है।
अगर इंडिया गठबंधन सरकार बनी तो कौन होगा बीजेपी वाले अमित शाह के बयान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, अमित शाह चुनाव में अपनी हार मान चुके हैं. कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी. स्पष्ट तौर पर राहुल गांधी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
दिल्ली दौरे से लौटे पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, 2 दिन का दिल्ली दौरा था। कैंपेनिंग में सभी लगे हुए हैं। दिल्ली के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में हमने चुनाव प्रचार किया। दिल्ली के सातों सीटों पर कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी जीतेंगे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply