Breaking News

सक्ती,@एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी ने लिया बड़ड़ा एक्शन

Share


नामी सटोरिया गिरफ्तार
सक्ती,19 मई 2024 (ए)। एसपी अंकिता शर्मा को विगत कई दिनों से सक्ती जिले में ऑनलाईन सट्टा खिलाये जाने की जानकारी मिल रही थी इसी के परिपेक्ष्य में एसपी द्वारा जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना/ चौकी क्षेत्र में मुखबिर तैनात कर सट्टे पर कड़ी कार्यवाही करने संबंधी निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में सक्ती थाना प्रभारी विवेक शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि सक्ती के राम मंदिर के पास अपने घर मे अंकित अग्रवाल उर्फ कालू सेट्टी मोबाइल के जरिये क्रिकेट सट्टे पर आन लाइन दांव लगवा कर रुपये पैसे का लेनदेन कर रहा है।
मुखबिर की इस सूचना से पुलिस अधिक्षिका को अवगत करा कर मार्गदर्शन लिया गया और सक्ती एसपी रमा पटेल व मनीष कुंवर के दिशा निर्देश पर सक्ती के राम मंदिर के पास अंकित अग्रवाल उर्फ कालू सेट्टी के घर पर रेड कार्यवाही कर उसे गवाहों के समक्ष गिरफ्तार किया
गया। अंकित अग्रवाल अपने घर में, मोबाइल फोन के माध्यम से लाइन लेकर और आईडी बांटकर सट्टा खिला रहा था। माय डायमंड एक्सचेंज नमक आईडी से इसके सट्टा खिलाने की जानकारी मिली है। इसके अलावा लाइन लेकर सट्टा भी इसके द्वारा खिलाया जा रहा था। पुलिस ने अंकित से सट्टा खिलाने में इस्तेमाल किए जाने वाले 4 मोबाइल फोन, कॉपी, पेन जब्त किए है। एसडीओपी सक्ति मनीष कुंवर ने बताया की,लाइन और आईडी के बारे में आगे विवेचना के दौरान जानकारी ली जाएगी। इसके अतरिक्त बैंक अकाउंट और यूपीआई से हुए ट्रांजैक्शन की भी डिटेल निकलकर आगे इस प्रकरण की जांच की जायेगी। आरोपी अंकित अग्रवाल को छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 7 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा है। पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा जी ने चेतावनी दी है कि सक्ति में सट्टा खिलाने वाले अपनी उल्टी गिनती शुरू कर दें।यदि किसी को सट्टे में सालिंप्त पाया जायेगा तो उसके विरुद्ध कठोर से कठोर कारवाई की जायेगी।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply