Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में अंग्रेजी के होंगे अब स्किल्ड टीचर

Share


रायपुर,14 मई 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार स्कूली शिक्षा में सुधार की कई योजनाएं बना रही है। नई शिक्षा नीति के तहत पाँचवी तक लोकल भाषाओं में शिक्षा मुहैया कराई जाएगी, उसके बाद मीडिल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में मेन विषय के साथ अंग्रेजी पर भी फोकस किया जाएगा। सरकार में बैठे अधिकारियो का मानना है कि व्यापक संवाद के लिए अंग्रेजी की भी दरकार है। भले ही अंग्रेजी में पारंगत न हो,मगर कम्युनिकेशन स्किल होना चाहिए। इससे से रोजगार के साथ ही व्यापार के क्षेत्र में संभावनाएं बढ़ जाती है।
पायलट प्रोजेक्ट
अफसरों का कहना है, अगले कुछ महीनों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत कुछ जिलों में इसे लागू किया जाएगा। फिर पूरे पदेश में. इस योजना के तहत हर स्कूल में एक शिक्षक को ट्रेनिंग देकर नोडल टीचर के तौर पर तैयार किया जाएगा। नोडल टीचर की जिम्मेदारी होगी, उस स्कूल के विद्यार्थियों में अंग्रेजी का स्किल डेवलप करे. छात्रों को अंग्रेजी के शब्दों को याद कराये, ग्रामर बताएं। नोडल टीचर नियमित रूप से प्राथमिकता के साथ अंग्रेजी की मानिटरिंग करेगा।. स्कूलों में अंग्रेजी में डिबेट कराये जाएंगे। इस समय छत्तीसगढ़ में करीब चार सौ स्वामी आत्मनंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल है। अब बाकी सरकारी स्कूलों मे भी अंग्रेजी को प्राथमिकता दी जाएगी।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply