कवर्धा,14 मई 2024 (ए)। उपमुख्यमंत्री, गृह, जेल एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने आज जिला पंचायत कबीरधाम पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य पद से अपना त्याग पत्र दिया। ज्ञात हो कि विजय शर्मा विधानसभा चुनाव लड़ने के पहले जिला पंचायत कबीरधाम के क्षेत्र क्रमांक 9 के सदस्य और सभापति थे। कवर्धा विधायक बनने के बाद शर्मा छाीसगढ़ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री,गृह,जेल एवं पंचायत मंत्री बनाए गए इसलिए उन्होंने जिला पंचायत सदस्य से आज अपना त्याग पत्र दिया। त्याग पत्र देने के पहले शर्मा अपने क्षेत्र के लोगों से मिलने पहुंचे और जनता का आभार जताया। इधर इस्तीफा को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चंद्रवंशी ने इस्तीफा को नियम विरुद्ध बताया है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज अधिनियम में सदस्य को इस्तीफा देने का कोई प्रावधान नहीं है। इसके बावजूद डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इस्तीफा दिया है, जो किसी भी नियम में नहीं है।
Check Also
बैकुंठपुर@झुमका में सजेगा साहित्य का महाकुंभ देशभर के कवि-साहित्यकार जुटेंगे
Share झुमका ओपन थिएटर में सजेगा साहित्य का महाकुंभ,24-25 अक्टूबर को जुटेंगे देशभर के साहित्यकार …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur