Breaking News

रायपुर@ शपथ ग्रहण,महापौर,सभापति और अपील समिति का निर्वाचन 4 को

Share


बीरगांव नगर पालिक निगम निर्वाचन

रायपुर, 01 जनवरी 2022 (ए )। छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 17 एवं 18 के अधीन नगर पालिक निगम बीरगांव के नवनिर्वाचित पार्षदों के शपथ व महापौर, सभापति एवं अपील समिति के सदस्यों का निर्वाचन हेतु प्रथम सम्मिलन का कार्यकम 4 जनवरी को होगा। नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण सुबह 10ः30 बजे से 11ः30 तक सभागृह नगर पालिक निगम, बीरगांव में होगा।
महापौर के निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्रों की प्रस्तुति सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12 तक तथा नाम निर्देशन की सूक्ष्म जांच एवं आपत्तियों पर दोपहर 12 से 12.15 तक विनिश्चयन किया जाएगा। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान दोपहर 12.15 बजे से 1 बजे तक और मतगणना एवं परिणाम की घोषणा दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे तक किया जाएगा।
इसी तरह सभापति के निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्रों की प्रस्तुति दोपहर 2 बजे से दोपहर 2.30 तक तथा नाम निर्देशन की सूक्ष्म जांच एवं आपत्तियों का दोपहर 2.30 से 2.45 तक विनिश्चय किया जाएगा। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान दोपहर 2.45 बजे से 3.30 बजे तक तथा मतगणना एवं परिणाम की घोषणा दोपहर 3.30 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। अपील समिति का निर्वाचन सभापति के निर्वाचन के तत्काल पश्चात किया जाएगा।


Share

Check Also

रायपुर@देश में 147 आईपीएस पदों का अलॉटमेंट…रिटायरमेंट नहीं होने से छत्तीसगढ़ के हिस्से नहीं आया कोई पद, अगले साल भी कम पद मिलने की उम्मीद

Share रायपुर,01 जून 2026। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सिविल सेवा परीक्षा-2024 के जरिए चयनित आईपीएस …

Leave a Reply