Breaking News

दुर्ग,@ज्वेलरी दुकान में लूट,सोने की चेन ले गए बदमाश

Share

दुर्ग,07 मई 2024(ए)। जिले के मोती कांप्लेक्स स्थित एक ज्वेलरी दुकान में लूटपाट की वारदात हुई है। दुकान में एक बदमाश घुसा और दुकान संचालक से उसकी सोने की चेन लूट ली। पीडि़त दुकान संचालक की चीख पुकार सुन आसपास के लोगों ने बदमाश को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और उससे लूट की चेन बरामद की। बताया जा रहा है कि आरोपी दो नाबालिग दोस्तों को बिरयानी खिलाने लाया था। जानकारी के मुताबिक, मोती कांप्लेक्स दुर्ग में ज्वेलरी की दुकान चलाने वाले ताराचंद कांकरिया अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान डिपरापारा दुर्ग निवासी आरोपी राज सोनी दुकान में पहुंचा। आरोपी ने दुकान संचालक को धमकाया। फिर उसके पैर पड़ने लगा और इस बीच पीडç¸त के गले से उसकी सोने की चेन लूट ली। घटना के बाद आरोपी मौके से भागने लगा। तब दुकान के मालिक और उसके बेटे ने तेज आवाज लगाई। इस पर आसपास मौजूद लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ा। फिर भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और कोतवाली पुलिस को सूचित कर उनके हवाले कर दिया।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply