Breaking News

रायपुर@4 मई तक बढ़ी महादेव सट्टेबाजी के आरोपियों की एसीबी/ईओब्ल्यू रिमांड

Share


रायपुर,30 अप्रैल 2024 (ए)।
महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में गिरफ्तार 5 आरोपियों की रिमांड खत्म होने पर पांचों को एसीबी/ईओब्ल्यू ने पीएमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश किया। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद निलंबित पुलिस एएसआई चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, सुनील दम्मानी, रितेश यादव की रिमांड बढ़ाई गई. कोर्ट ने 5 दिन यानी 4 मई तक आरोपियों को एसीबी/ ईओब्ल्यू की रिमांड पर सौंपा। वहीं आरोपी राहुल वकटे को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। ईओडब्ल्यू की टीम ने जेल में बंद पुलिस के निलंबित सिपाही भीम सिंह और कारोबारी अमित अग्रवाल को प्रोडेक्शन वारंट पर पुलिस रिमांड लेने का आवेदन लगाया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply