Breaking News

राजनादगांव@ट्रक ने 8 लोगों को रौंदा,4 की मौत

Share


राजनादगांव,30 अप्रैल 2024 (ए)।
चिखली थाना क्षेत्र में स​ड़क हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से 4 लोगों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार चिखली थाना क्षेत्र के तिलाई के पास ट्रक ने लोगों को ठोकर मार दी. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. वहीं 3 से अधिक गंभीर रूप से घायल हुए है. बताया जा रहा है की सड़क किनारे लोग बस का इतंजार कर रहे थे. वहां अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. ट्रक ने एक मवेशी को भी ठोका. उसकी भी मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलने के बाद चिखली पुलिस घटनास्थल पहुंची है. घायलों को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की है. एक्सीडेंट के बाद ट्रक चालक फरार हो गया.


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply