Breaking News

दुर्ग,@मोबाइल चोरी करना एक युवक को पड़ा महंगा

Share


दुर्ग,29 अप्रैल 2024 (ए)।
चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। दरअसल आज दुर्ग से रायपुर जाने वाली लोकल ट्रेन में मोबाइल चोरी कर चलती ट्रेन से युवक कूद गया। चलती ट्रेन से कूदने के चलते युवक घायल हो गया। जीआरपी और 112 की मदद से घायल युवक को दुर्ग जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। तेजी से जमीन पर गिरने से युवक का पैर फैख्र हुआ है। बताया जा रहा कि आरोपी युवक ने एक यात्री से फोन पर अपने रिश्तेदार से बात करने के लिए मोबाइल मांगा, लेकिन युवक बात करने के बहाने चलती ट्रेन से मोबाइल लेकर कूद गया, जिससे वह घायल हो गया. इसके बाद यात्रियों ने चेन पुलिंग के माध्यम से ट्रेन रोका। जीआरपी और 112 की मदद से घायल युवक को दुर्ग जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply