Breaking News

रायपुर@बस्तर में लगे भूकंप के झटके

Share


रायपुर,25 अप्रैल 2024 (ए)।
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर समेत कई शहरों में बुधवार रात 7 बजकर 58 मिनट और 8 बजकर 2 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से दशहत में आए लोग घरों को छोड़कर बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप से कहीं भी जानमाल के नुकसान की अब तक कोई खबर नहीं है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, भूकंप का असर महज कुछ सेकंड ही रहा, लेकिन भूकंप के कंपन से घबराकर लोग घरों से बाहर निकल गए। अधिकारियों की मानें तो रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.6 रही। बता दें कि 4 साल पहले भी सुकमा और बस्तर में 4.0 की तीव्रता के झटके आए थे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply