Breaking News

रायपुर,@अनिल टुटेजा को 2 दिन और रहना पड़ेगा जेल में

Share


रायपुर,22 अप्रैल 2024 (ए)।
आबाकारी घोटाले मामले के आरोपी मे गिरफ्तार अनिल टूटेजा को बड़ा झटका लगा है। पीएमएलए कोर्ट के स्पेशल कोर्ट में आज उनकी सुनवाई दो दिनों के लिए टल गया है। बताया जा रहा है कि पीएमएलए कोर्ट के स्पेशल जज की छुट्टी की वजह से आज उनकी सुनवाई नहीं हुई। अब ये सुनवाई दो दिन बाद यानी 24 अप्रैल को होगी। डीजे कोर्ट ने 24 अप्रैल को पेश कर रिमांड लेने के निर्देश दिए है। आज आरोपी अनिल टुटेजा को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया गया था। जेल प्रबंधन ने सुरक्षा के लिए पर्याप्त बल उपलब्ध नहीं होने के कारण कोर्ट लाने में असमर्थता जताई थी।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply