Breaking News

रायपुर@छग में 40 करोड़ से ज्यादा नकदी जब्त

Share


रायपुर,08 अप्रैल 2024 (ए)।
लोकसभा निर्वाचन-2024 के द्वितीय चरण में भरे गए नामांकन के लिए आज नाम वापसी का अंतिम दिन था. दूसरे चरण के लिए 5 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए हैं और 6 अभ्यर्थियों के 11 नामांकन स्क्रूटनी में अस्वीकार किए गए हैं. नाम वापसी के बाद कुल 41 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में हैं. इसमें 38 पुरूष और 3 महिला उम्मीदवार शामिल हैं. इसकी जानकारी निर्वाचन पदाधिकारी शैलाभ साहू ने दी है. आचार संहिता के दौरान प्रदेशभर में अब तक 40,77,00,000 जब्त की गई है। इसमें से 10 करोड़ 50 लाख रुपये नगद, 77 लाख रुपये की शराब, चार करोड़ 77 लाख रुपये के ड्रग्स नार्कोटिक्स, 2 करोड़ 9 लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण और 22 करोड़ के अन्य उत्पाद सामग्री जब्त किया गया है. दूसरे चरण के लिए राजनांदगांव में 15, महासमुंद में 17 और कांकेर में 9 उम्मीदवारों को निर्वाचन के लिए योग्य घोषित किया गया है. उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर तीन चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को चुनाव होंगे और मतगणना 4 जून को होगी।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply