Breaking News

रायपुर@हॉस्पिटल से भागा कैदी खुद पहुंचा जेल

Share


रायपुर,07 अप्रैल 2024 (ए)। एक और बड़ी लापरवाही की खबर सामने आ रही है। जगदलपुर जेल का कैदी रायपुर अंबेडकर अस्पताल से फरार हो गया। कैदी संजय सिंह कैंसर के इलाज के लिए 6 मार्च से आंबेडकर अस्‍पताल में भर्ती था। खबरों के अनुसार शनिवार देर शाम को जेल प्रहरी प्रिंस सोनी को चकमा देकर कैदी अस्‍पताल भाग गया और खुद ही जगदलपुर जेल पहुंच गया। कैदी हत्या के मामले में वर्ष 2010 से जगदलपुर जेल में बंद है। मामले में कैदी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इधर, प्रहरी की लापरवाही पर भी कारवाई की जा रही है। कैंदी नारायणपुर के तहसीलपारा का रहने वाला है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply