Breaking News

बिलासपुर@एसपी ने टीआई को किया सस्पेंड

Share


बिलासपुर,06 अप्रैल 2024 (ए)।
कार्य में लापरवाही बरतना तोरवा थाना प्रभारी अंजना करकेट्टा को भारी पड़ गया। यहां घटित एक मामले में शिकायत के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं किये जाने पर थाना प्रभारी को एसपी ने निलंबित कर दिया है।बिलासपुर में दो दिन पहले नकाबपोश बदमाशों ने तोरवा बस्ती की साईं कॉलोनी में घुसकर मोहल्ले में जमकर उत्पात मचाया था। इस मामले में शिकायत के बाद भी कोई ठोस जांच नहीं हुई और कार्रवाई भी नहीं की गई। दरअसल रात के वक्त ही किसी ने एसपी रजनेश सिंह को फोन पर इस मामले की जानकारी दे दी थी, जिसके बाद एसपी ने तोरवा टीआई रंजना केरकेट्टा को मामले में कार्रवाई को लेकर डिश-निर्देश दिया था। हालांकि पीçड़त पक्ष को शिकायत के लिए थाने में बुलाया भी गया, मगर आगे कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में एसपी ने एक्शन लेते हुए टीआई अंजना करकेट्टा पर निलंबन की कार्रवाई की है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ विश्व रक्तदाता दिवस : कलेक्टर ने किया रक्तदान 29 बार रक्तदान कर मिसाल बने महेश कुमार दोहरे

Share जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित,जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा-संवाददाता-सूरजपुर,14 जून …

Leave a Reply