Breaking News

रायपुर@शराब प्रेमियों को लगा बड़ा झटका

Share


रायपुर,01 अप्रैल 2024 (ए)। आज 1 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है। आज से शराब की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। नई आबकारी नीति के तहत शराब की कीमत बढ़ाई गई है। नई नीति के तहत प्रदेश में अब आज से मर्टर में 10 रुपये और बोतल में 40 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। राज्य सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार के सभी सेस हटाए और नई नीति के तहत शराब की कीमतों में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।इस नई नीति के अनुसार शराब की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे गौठान के विकास के लिए लिए कोरोना के समय में लगाए गए सभी टैक्स हटाए जाने और अधोसंरचना विकास के लिए आवश्यक निवेश का कारण बताया गया है।
छत्तीसगढ़ में नई नीति के अनुसार, शराब की बढ़ी हुई कीमतें आज से ही लागू हो गई है। वर्ष 2024-25 के लिए देशी मदिरा मसाला और प्लेन के लिए फुटकर विक्रय दर तय कर दी गई है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply