Breaking News

रायपुर@सीएम साय ने कांग्रेस को बताया डूबती नैया,प्रत्याशियों की घोषणा न होने पर कसा तंज

Share


पूर्व सीएम के सामने कार्यकर्ता खुलकर जता रहे नाराजगी
रायपुर,20 मार्च 2024(ए)। कांग्रेस के प्रत्याशियों के ऐलान नहीं होने पर सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में बिखराव है, डूबती नैया है। इनकी नाव में छेद हो रहा, पानी भर रहा है। लोग कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं। इतना बिखराव है कि पूर्व सीएम के सामने कार्यकर्ताओं की नाराजगी देखी जा रही है। इतना पीçड़त हैं कि उनके सामने बोलना पड़ रहा कि 5 साल में आपने कार्यकर्ताओं को पूछा नहीं।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर संभाग के दौरे के लिए रवाना हुए। रवानगी से पहले सीएम साय ने रायपुर पुलिस ग्राउंड में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अपने दौरा कार्यक्रम को लेकर कहा कि हर बार दंतेवाड़ा से ही चुनाव का आगाज करते हैं। वहीं से लोकसभा चुनाव की शुरुआत कर रहे हैं। आज दंतेश्वरी माई का आशीर्वाद लेंगे और उसके बाद कार्यकता सम्मेलन में शामिल होंगे।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply