Breaking News

दुर्ग,@विधायक देवेंद्र यादव को मिला हाईकोर्ट से नोटिस

Share

दुर्ग,07 फ रवरी 2024(ए)। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने दुर्ग संभाग की भिलाई नगर विधानसभा सीट से भारतीय राष्ट्र कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव को एक चुनाव याचिका के संबंध में बुधवार को नोटिस जारी किया। यह याचिका भाजपा उम्मीदवार एवं पूर्व विधान सभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने अधिवक्ता शैलेन्द्र शुक्ला के माध्यम से दायर की है
इस याचिका में देवेंद्र यादव के निर्वाचन को हलफनामे में संपत्ति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एवं आपराधिक मामले छिपाने के आधार पर चुनौती दी गई है। प्रेम प्रकाश पांडेय की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ निर्मल शुक्ला को सुनने के बाद न्यायमूर्ति राकेश मोहन पांडेय की एकल पीठ ने देवेंद्र यादव को नोटिस जारी करते हुए इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 20 मार्च तय की।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply