Breaking News

मनेन्द्रगढ़@मंदिर चोरी का खुलासाः चांदी का मुकुट बरामद,दो आरोपी गिरफ्तार,एमसीबी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Share

-संवाददाता-
मनेन्द्रगढ़,01 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। मनेंद्रगढ़ जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सजग एमसीबी पुलिस ने मंदिर में हुई चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में की गई।
मंदिर से चोरी हुआ चांदी का मुकुट- प्राप्त जानकारी के अनुसार,शिकायतकर्ता संदीप कुमार मिश्रा,निवासी वार्ड क्रमांक 18 चनवारीडांड,स्थानीय हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ एवं देखरेख का कार्य करते हैं,उन्होंने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 मार्च को दोपहर लगभग 2 बजे मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद वे दरवाजा बंद कर घर चले गए थे,शाम करीब 5 बजे जब वे वापस मंदिर पहुंचे,तो देखा कि भगवान की मूर्ति पर लगा चांदी का मुकुट गायब है,अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर से मुकुट चोरी कर लिया गया था, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जांच के बाद दो आरोपी गिरफ्तार- घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की,आसपास के लोगों से पूछताछ,तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेहियों की पहचान की गई, कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों नौसाद अली (उम्र 30 वर्ष) साहिल गुप्ता (उम्र 28 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी मनेंद्रगढ़ क्षेत्र के निवासी हैं।
चोरी का सामान बरामद-पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया चांदी का मुकुट भी बरामद कर लिया है, आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(3), 305(डी) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक दीपेश सैनी,प्रधान आरक्षक विवेकमणि तिवारी,आरक्षक राकेश शर्मा, दीप तिवारी तथा नगर सैनिक विनीत सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की अपील
एमसीबी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें,ताकि समय रहते अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।


Share

Check Also

सूरजपुर @मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कपिल देव पैकरा ने अपने जन्मदिन में किया रक्तदान महादान

Share सूरजपुर,01 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।सूरजपुर में 1 अप्रैल 2026 को जिला चिकित्सालय में ‘रक्तदान महादान’ …

Leave a Reply