Breaking News

बलरामपुर@14 मवेशियों की तस्करी का मामला : आरोपी गिरफ्तार,न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Share

-संवाददाता-
बलरामपुर,01 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। जिले के गणेश मोड़ चौकी क्षेत्र में मवेशियों को बूचड़खाने ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,प्रार्थी रतन डे (41 वर्ष), निवासी राधाकृष्णनगर ने 30 मार्च 2026 की रात लगभग 12 बजे गणेश मोड़ पुलिस को सूचना दी कि ग्राम भैसामुड़ा के रेलवे लाइन के जंगल रास्ते से कुछ लोग गाय-बछियों को झारखंड की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चौकी गणेश मोड़ पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी सलीम अंसारी (48 वर्ष), निवासी महाराजगंज को पकड़ लिया।
जप्त सामग्री : 04 रास गाय एवं बछिया एक मोटरसाइकिल (हीरो स्प्लेंडर प्लस, क्रमांक ष्टत्र 30 ॥ 6486) पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


Share

Check Also

सूरजपुर @मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कपिल देव पैकरा ने अपने जन्मदिन में किया रक्तदान महादान

Share सूरजपुर,01 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।सूरजपुर में 1 अप्रैल 2026 को जिला चिकित्सालय में ‘रक्तदान महादान’ …

Leave a Reply