Breaking News

अम्बिकापुर@अवैध क्लिनिक पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,चठिरमा में सीलबिना अनुमति चल रहा था इलाज

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,041 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे ग्राम चठिरमा में वर्षों से मेडिकल की आड़ में संचालित अवैध क्लिनिक पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार,क्लिनिक संचालक अजीत व्यापारी बिना वैध अनुमति के मरीजों का इलाज कर रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा था और पहले भी कई संदिग्ध मौतों के मामले सामने आ चुके हैं। नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉ. पी.के. सिन्हा ने बताया कि क्लिनिक को पूर्व में कई बार नोटिस जारी किया गया था, लेकिन संचालक द्वारा नियमों का पालन नहीं किया गया। हालिया जांच में पाया गया कि क्लिनिक में 5 बेड लगाकर इलाज किया जा रहा था,जो नियमों के विरुद्ध है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार अंबिकापुर मौके पर पहुंचे और क्लिनिक को सील कर दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। ड्रग इंस्पेक्टर अनिल पैकरा ने बताया कि संबंधित मेडिकल स्टोर में भी गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं। वर्ष 2026 में एक भी दवा का बिल जारी नहीं किया गया, जो नियमों का उल्लंघन है।


Share

Check Also

सूरजपुर @मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कपिल देव पैकरा ने अपने जन्मदिन में किया रक्तदान महादान

Share सूरजपुर,01 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।सूरजपुर में 1 अप्रैल 2026 को जिला चिकित्सालय में ‘रक्तदान महादान’ …

Leave a Reply