Breaking News

कोरिया@किसान कांग्रेस में नई नियुक्तियां

Share

,
बैकुंठपुर और सोनहत ब्लॉक को मिले नए अध्यक्ष
जिला अध्यक्ष के आदेश से जारी हुई नियुक्ति सूची
कोरिया,01 अप्रैल 2026(घटती-घटना)।
किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार राजवाड़े द्वारा 24 मार्च 2026 को नियुक्ति आदेश जारी करते हुए संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार निम्नलिखित नियुक्तियां की गई हैं संतोष कुमार गोयन को बैकुंठपुर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, कमलाकांत सिंह को सोनहत ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है इन दोनों नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। नियुक्ति आदेश में अपेक्षा जताई गई है कि नव-नियुक्त पदाधिकारी संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे, साथ ही किसानों के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। यह नियुक्तियां संगठन के वरिष्ठ नेताओं की सहमति से की गई हैं, जिसमें राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन शामिल रहा। आदेश में कई वरिष्ठ नेताओं का उल्लेख करते हुए संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया है।
जय जवान,जय किसान के संदेश के साथ शुभकामनाएं…
नियुक्ति आदेश के अंत में नव-नियुक्त पदाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जय जवान, जय किसान का संदेश दिया गया है।
संगठन विस्तार की दिशा में कदम
इन नियुक्तियों को संगठन विस्तार और जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, इससे किसान कांग्रेस की सक्रियता जिले में और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।


Share

Check Also

सूरजपुर @मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कपिल देव पैकरा ने अपने जन्मदिन में किया रक्तदान महादान

Share सूरजपुर,01 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।सूरजपुर में 1 अप्रैल 2026 को जिला चिकित्सालय में ‘रक्तदान महादान’ …

Leave a Reply