Breaking News

रायपुर@रायपुर के अस्पतालों को साहब बनकर धमका रहा है ठग! स्वास्थ्य सचिव आईएएस अमित कटारिया ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत

Share


रायपुर,01 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सचिव के नाम का इस्तेमाल कर निजी अस्पतालों से अवैध वसूली करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। खुद को सचिव का करीबी बताकर एक अज्ञात व्यक्ति,जो अपना नाम अजय अग्रवाल बताता है,प्रदेश के बड़े अस्पताल संचालकों को डरा-धमकाकर पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहा है। मामला इतना गंभीर हो गया है कि खुद स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया को पुलिस कमिश्नर से इसकी लिखित शिकायत करनी पड़ी है । दरअसल,यह पूरा खेल शिकायत के नाम पर खेला जा रहा है। ठग अस्पताल संचालकों को फोन करता है और कहता है कि आपके अस्पताल के खिलाफ मंत्रालय में शिकायत आई है, जिसे रफा-दफा करने के बदले वह मोटी रकम की मांग करता है। मिली जानकारी और प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार, इस ठग ने जाल बिछाकर कई नामी अस्पतालों को मानसिक रूप से प्रताडि़त किया है।
ए.एम. हॉस्पिटल, चरौदा (भिलाई)ः डायरेक्टर डॉ. मनोज पोपटानी ने बताया कि उन्हें मोबाइल नंबर 9336118197 से कॉल आया और उन्हें मंत्रालय तक बुलाया गया।
गंगोत्री अस्पताल, दुर्गः संचालक डॉ. ओम प्रकाश कराडे को भी इसी तरह डराकर धन उगाही का प्रयास किया गया ।


Share

Check Also

सूरजपुर @मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कपिल देव पैकरा ने अपने जन्मदिन में किया रक्तदान महादान

Share सूरजपुर,01 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।सूरजपुर में 1 अप्रैल 2026 को जिला चिकित्सालय में ‘रक्तदान महादान’ …

Leave a Reply