Breaking News

सूरजपुर@ छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक नक्सल मुक्ति पर भाजयुमो ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

Share


विवेकानंद चौक सूरजपुर पर हुआ दीपदान
सूरजपुर में श्रद्धांजलि एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन
सूरजपुर,01 अप्रैल 2026(घटती-घटना)।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के आह्वान पर 31 मार्च 2026 को सूरजपुर स्थित विवेकानंद चौक सूरजपुर में श्रद्धांजलि एवं दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया,कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष देव गुप्ता ने किया, इस दौरान बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे,कार्यक्रम का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त करने की दिशा में मिली सफलता का सम्मान करना और इस संघर्ष में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देना था।
कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष देव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 दिसंबर 2023 से 28 मार्च 2026 के बीच प्रदेश सरकार और सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक अभियान चलाया, इस अवधि में कुल 535 नक्सली मारे गए,2898 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और 2038 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, इसके अलावा सुरक्षा बलों ने 1501 माइंस और 1350 आधुनिक हथियार जब्त कर कई बड़ी साजिशों को विफल किया। इन उपलब्धियों को प्रदेश के लिए ऐतिहासिक बताया गया।
नेतृत्व के प्रति व्यक्त किया आभार
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष देव गुप्ता ने इस सफलता का श्रेय देश और प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व को दिया,उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी,अमित शाह,विष्णुदेव साय तथा विजय शर्मा के दृढ़ संकल्प,स्पष्ट नीति और सुरक्षा बलों के साहस के कारण ही प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्ति की दिशा में यह सफलता मिली है,उन्होंने कहा कि अब छत्तीसगढ़ शांति और विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।
शहीद जवानों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए और दीप प्रज्वलित कर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भारत माता की जय और शहीद जवान अमर रहें के नारे लगाए गए। पूरे आयोजन में देशभक्ति और सम्मान का वातावरण बना रहा।
राष्ट्र सेवा और एकता बनाए रखने का संकल्प
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्र सेवा, प्रदेश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया,कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा और देश की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति
इस अवसर पर भाजपा और भाजयुमो से जुड़े कई पदाधिकारी उपस्थित रहे, इनमें रितेश गुप्ता, शशिकांत गर्ग, शैलेश अग्रवाल, शहीम अंसारी, दिलीप साहू, दीक्षित वर्मा, सोनू साहू, विशाल गुप्ता, रोशन गुप्ता, विष्णु सोनी, तुषार ठाकुर, महेंद्र साहू, शानू साहू, योगेन्द्र रजवाड़े, आर्यन गुप्ता, हेमंत बैगा, विकास अग्रवाल, मेहुल विश्वास, बजरंग राजवाड़े, अशोक आकाश सोनी, पटेल, विक्की सोनवानी, गौरव दुबे, रितिक, राहुल, राजा साहू, उपेन्द्र राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर @मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कपिल देव पैकरा ने अपने जन्मदिन में किया रक्तदान महादान

Share सूरजपुर,01 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।सूरजपुर में 1 अप्रैल 2026 को जिला चिकित्सालय में ‘रक्तदान महादान’ …

Leave a Reply