Breaking News

बिलासपुर@कलेक्टर के आदेश का फर्जी हवाला देकर धड़ल्ले से बिक रहा चिकन,खतरे के बीच बड़ी लापरवाही

Share

बिलासपुर,01 अप्रैल 2026 । न्यायधानी के सिलपहरी क्षेत्र से प्रशासन की नाक के नीचे सुरक्षा नियमों को ताक पर रखने वाली एक बेहद चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहाँ निर्मल पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे के बावजूद खुलेआम चिकन काटकर बेचा जा रहा है। बिलासपुर के शासकीय कुक्कुट फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पूरे इलाके में चिकन और अंडों की बिक्री पर प्रतिबंध है। एक ओर जहां संक्रमण को रोकने के लिए पूरे शहर और ग्रामीण इलाकों की चिकन अंडा दुकानों पर कड़ा प्रतिबंध लगाया गया है, वहीं इस फार्म में नियमों को दरकिनार कर हो रही बिक्री ने जनस्वास्थ्य को भारी संकट में डाल दिया है। हैरत की बात यह है कि फार्म संचालक सरेआम यह दावा कर रहा है कि उसे स्वयं कलेक्टर के आदेश से बिक्री की विशेष अनुमति प्राप्त है, हालांकि इस संदिग्ध दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। इस केंद्र पर शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग चिकन खरीदने पहुंच रहे हैं, जिससे पूरे जिले में बर्ड फ्लू के फैलने का जोखिम कई गुना बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को इस पूरी गतिविधि की जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।


Share

Check Also

सूरजपुर @मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कपिल देव पैकरा ने अपने जन्मदिन में किया रक्तदान महादान

Share सूरजपुर,01 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।सूरजपुर में 1 अप्रैल 2026 को जिला चिकित्सालय में ‘रक्तदान महादान’ …

Leave a Reply