Breaking News

रायगढ़@नक्सलवाद से मुक्त हुआ छत्तीसगढ़ : सीएम साय

Share


बस्तर पिछले 4 दशकों से विकास की मुख्य धारा से दूर था, साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा
रायगढ़,01 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक दिवसीय दौरे पर रायगढ़ पहुंचे। दोपहर में उन्होंने राजपारा स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि,31 मार्च का दिन नक्सलवाद के खिलाफ ऐतिहासिक दिन रहा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन तय की थी। जवानों के अदम्य साहस और सरकार के प्रयासों से छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त हुआ है।
जवानों के साहस से संभव हुआ समाधान : सीएम साय ने कहा कि,नक्सलवाद का खात्मा सरकार के लिए बड़ी चुनौती था। लोगों को विश्वास नहीं था कि कभी इस समस्या का समाधान हो सकेगा। डबल इंजन की सरकार और सुरक्षा बलों के अदम्य साहस से यह संभव हो पाया है।
बस्तर क्षेत्र के विकास पर दिया जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि,बस्तर क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से केरल से भी बड़ा है और प्राकृतिक रूप से बेहद सुंदर है। नक्सलवाद के कारण पिछले चार दशकों से बस्तर क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से दूर था। वहां सड़क,बिजली,पानी और राशन जैसी मूलभूत सुविधाएं भी पर्याप्त नहीं थीं। अब नक्सलवाद खत्म होने के बाद इन क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य किए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ और ओडिशा का पुराना रिश्ता
मुख्यमंत्री उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति की तरफ से आयोजित उत्कल दिवस एवं वार्षिकोत्सव स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा का बहुत पुराना और मजबूत रिश्ता है। उन्होंने बताया कि पुरी में होने वाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की तरह छत्तीसगढ़ के कई गांवों में भी रथयात्रा निकाली जाती है।
गांव चलो अभियान
पर भी बोले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने भाजपा के ‘गांव चलो अभियान’ को लेकर कहा कि, पार्टी संगठन हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहता है। 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस है। इस दिन से लेकर भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करेंगे और सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे।


Share

Check Also

सूरजपुर @मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कपिल देव पैकरा ने अपने जन्मदिन में किया रक्तदान महादान

Share सूरजपुर,01 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।सूरजपुर में 1 अप्रैल 2026 को जिला चिकित्सालय में ‘रक्तदान महादान’ …

Leave a Reply