Breaking News

नई दिल्ली@आईटी सेक्टर में हाहाकारः ओरेकल ने भारत समेत दुनियाभर में शुरू की बड़ी छंटनी,30 हजार कर्मचारियों की जाएगी

Share


नई दिल्ली,01 अप्रैल 2026। टेक इंडस्ट्री से एक बहुत ही परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। डेटाबेस मैनेजमेंट की दिग्गज अमेरिकी कंपनी ओरेकल कॉरपोरेशन ने बड़े पैमाने पर छंटनी का एलान किया है। कंपनी वैश्विक स्तर पर लगभग 30,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रही है,जिसका सबसे बड़ा असर भारत में देखने को मिल रहा है। बता दें कि ओरेकल के लिए भारत एक बड़ा केंद्र है, जहां कंपनी के कुल 30,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से करीब 12,000 कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि इस छंटनी की जद में कंपनी का मानव संसाधन विभाग भी आ गया है। अगले एक महीने के भीतर लेऑफ का एक और बड़ा दौर आने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल, लैरी एलिसन के नेतृत्व वाली ओरेकल खुद को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रेस में बनाए रखने के लिए भारी निवेश कर रही है। कंपनी अपनी पुरानी कार्यप्रणाली को बदलकर पूरी तरह एआई आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर पर शिफ्ट होना चाहती है। मई 2025 तक कंपनी में करीब 1,62,000 कर्मचारी थे, लेकिन अब खर्च कम करने के लिए वर्कफोर्स में बड़ी कटौती की जा रही है।


Share

Check Also

कोलकाता/आसनसोल@बंगाल चुनाव से पहले आसनसोल में दंगे कराने की साजिश…दिनदहाड़े तोड़े गए 200 साल पुराने मंदिर,शहर छावनी में तब्दील

Share कोलकाता/आसनसोल,01 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में 200 वर्ष पुराने एक मंदिर को …

Leave a Reply