Breaking News

कोलकाता/आसनसोल@बंगाल चुनाव से पहले आसनसोल में दंगे कराने की साजिश…दिनदहाड़े तोड़े गए 200 साल पुराने मंदिर,शहर छावनी में तब्दील

Share


कोलकाता/आसनसोल,01 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में 200 वर्ष पुराने एक मंदिर को असामाजिक तत्वों ने चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने के लिए मूर्तियों को तोड़फोड़ दिया। मंदिर के भीतर स्थापित मां काली,भगवान शिव और संकटमोचन हनुमान जी की प्राचीन मूर्तियों खंडित कर दिया। जैसे-जैसे यह खबर फैली,पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया और देखते ही देखते गुस्साए लोगों का हुजूम मंदिर के बाहर जमा होने लगा। घटना के विरोध में गुस्से का उबाल सड़कों पर साफ नजर आया। विधायक अग्निमित्रा पॉल के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों और बीजेपी समर्थकों ने भैरव बाबा स्थान से एक बड़ा विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने आसनसोल की लाइफलाइन कहे जाने वाले जीटी रोड को पूरी तरह जाम कर दिया और बीच सड़क पर टायर जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। हंगामे के चलते घंटों तक ट्रैफिक ठप रहा और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। पुलिस बल के साथ-साथ केंद्रीय बलों की भी तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। फिलहाल,पुलिस दोषियों की पहचान करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं था, जिससे आरोपियों की मुश्किल हो गई है। लेकिन, स्थानीय लोग केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई चाहते हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@आईटी सेक्टर में हाहाकारः ओरेकल ने भारत समेत दुनियाभर में शुरू की बड़ी छंटनी,30 हजार कर्मचारियों की जाएगी

Share नई दिल्ली,01 अप्रैल 2026। टेक इंडस्ट्री से एक बहुत ही परेशान करने वाली खबर …

Leave a Reply