-संवाददाता-
कुसमी,31 मार्च 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर-रामानुजगंज जिला के कुसमी विकास खण्ड अंतर्गत कोरंधा थाना क्षेत्र के हँसपुर गांव में आदिवासी व्यक्ति की हत्या के मामले में बेगुनाहो को परेशान करने वाला जेल में बंद आरोपित व निलंबित पूर्व कुसमी एसडीएम करुण कुमार डहरिया को पुलिस ने तीन दिनों के रिमांड पर लिया है। इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है और स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार,पुलिस ने आरोपी पूर्व एसडीएम कुसमी को रिमांड पर लेने के बाद कुसमी नगर के मुख्य मार्ग से न ले जाकर बाईपास सड़क का रास्ता चुना। बताया जा रहा है कि पुलिस ने यह कदम संभावित विरोध और भीड़ से बचने के लिए उठाया। हालांकि इस कार्रवाई को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। हँसपुर में हुए इस बहुचर्चित हत्या कांड को लेकर ग्रामीणों में पहले से ही नाराजगी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपित उक्त अधिकारी के कार्यकाल के दौरान कई विवादित गतिविधियाँ सामने आई थीं,जिनकी निष्पक्ष जांच की मांग लगातार उठती रही है। अब हत्या के मामले में गिरफ्तारी और रिमांड के बाद लोगों की उम्मीदें जांच पर टिकी हुई हैं। वर्तमान में इस पूरे मामले की विवेचना कोरंधा थाना में चल रही है, जिसकी जांच एसडीओपी कुसमी आशीष कुंजाम द्वारा की जा रही है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित से गहन पूछताछ कर घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगालने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। इधर,क्षेत्र के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है,ताकि दोषि आरोपित व निलंबित पूर्व एसडीएम करुण कुमार डहेरिया को सख्त सजा मिल सके और पीडि़त परिवार को न्याय मिल सके। हालांकि बलरामपुर -रामानुजगंज जिला के पुलिस कप्तान एसपी वैभव बैंकर ने स्पष्ट रूप से ब्यान दिया हैं की इस मामलें में कोई भी दोसी बक्सा नहीं जायेगा. तथा एसपी वैभव बैंकर ने इस पुरे मामले में अपनी पैनी नजर जमाए रखी हैं। जिनके आदेश के परिपालन में तत्कालीन कोरंधा थाना प्रभारी अमर सिंह कोमरे ने घटना की सुचना मिलते ही तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल कर 24 घंटे के अंदर न्यायायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया था. जिसे लेकर बलरामपुर पुलिस की सराहनिय कदम बताया गया हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur