Breaking News

सूरजपुर@ सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…गांजा तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा,7 आरोपी गिरफ्तार

Share


सूरजपुर,26 मार्च 2026 (घटती-घटना)।
जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सूरजपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस द्वारा की गई ‘इंड-टू-इंड विवेचना’ के माध्यम से इस पूरे गिरोह की परतें खोलते हुए तस्करी, खरीदी और बिक्री से जुड़े लोगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सूरजपुर पुलिस की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि जिले में नशे के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है, गांजा तस्करी के संगठित नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, जिससे आने वाले समय में इस अवैध कारोबार पर और प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है।
जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई-डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले में नशे के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में थाना प्रेमनगर पुलिस ने संगठित तरीके से कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
पहली गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क– दिनांक 22 जून 2025 को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सरसताल निवासी शशिभूषण दुबे को गिरफ्तार किया जिसमे उसके कब्जे से 4 किलो 350 ग्राम गांजा बरामद हुआ, अनुमानित कीमत करीब ?1.30 लाख एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी, 29 के तहत कार्रवाई, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने गांजा ग्राम बेलदगी निवासी कृष्णा लाल तुरिया से खरीदा था, जिसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया।
गिरोह के अन्य सदस्य गिरफ्तार-पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए 11 जुलाई 2025 को दबिश दी, जहां मिनकेतन यादव को गांजा के साथ पकड़ा गया, जबकि कृष्णा तुरिया अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, पूछताछ के आधार पर टिकेश यादव उर्फ टिकेश्वर यादव को 22 सितंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया, कृष्णा तुरिया को 10 फरवरी 2026 को पकड़ा गया, कृष्णा ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों ओमप्रकाश बसोर और मोतीलाल बसोर के साथ उड़ीसा से गांजा लाकर स्थानीय स्तर पर सप्लाई करता था।
पहले भी बड़ी खेप जब्त- इस नेटवर्क से जुड़े ओमप्रकाश बसोर और मोतीलाल बसोर को पहले ही थाना जयनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है, उनके पास से 80 किलो गांजा जब्त, अनुमानित कीमत करीब ?24 लाख यह कार्रवाई इस गिरोह के बड़े स्तर पर सक्रिय होने की पुष्टि करती है।
हालिया गिरफ्तारी-मामले की जांच के दौरान, 24 मार्च 2026 को विश्राम राजवाड़े को गिरफ्तार किया गया, 25 मार्च 2026 को अघनु अगरिया (अभिषेक) को पकड़ा गया, दोनों आरोपियों ने गांजा की अवैध खरीदी-बिक्री में शामिल होना स्वीकार किया है।
जब्त सामग्री- अब तक की कार्रवाई में पुलिस ने एक बोलेरो वाहन, एक मोटरसाइकिल, बड़ी मात्रा में गांजा जब्त किया है।
नेटवर्क की जड़ें उड़ीसा तक- पुलिस जांच में यह सामने आया है कि गांजा तस्करी का यह नेटवर्क उड़ीसा से जुड़ा हुआ है, फिलहाल पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस टीम की भूमिका- इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रेमनगर विश्राट बिशी सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की सक्रिय भूमिका रही, लगातार की जा रही कार्रवाई से जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।


Share

Check Also

लखनपुर@ लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने कुन्नी पहुंचकर की जनता से भेंट,सड़क का किया निरीक्षण

Share लखनपुर,26 मार्च 2026 (घटती-घटना)। लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रबोध मिंज ने शुक्रवार को …

Leave a Reply