

एमसीबी/ जनकपुर,26 मार्च 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत जनकपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जनकपुर एवं कोटाडोल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा करना रहा। संगठन सृजन अभियान के तहत की गई यह बैठक कांग्रेस के लिए जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, नए मंडल प्रभारियों की नियुक्ति और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से आने वाले समय में संगठन को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
मंडल प्रभारियों की नियुक्ति
बैठक में संगठन विस्तार के तहत विभिन्न मंडलों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई, जनकपुर ब्लॉक अंतर्गत नियुक्तियां जिस में माड़ीसरई मंडल – रंगे लाल बैगा, जनकपुर मंडल – जयकरन सिंह, बहरासी मंडल – सेमलाल बैगा, कुंवारपुर मंडल – कौशल पनिका व कोटाडोल ब्लॉक अंतर्गत नियुक्तियां में कोटाडोल मंडल – वरुणेंद्र सिंह, मैनपुर मंडल – राम बहादुर बैगा इन नियुक्तियों के माध्यम से संगठन को बूथ और मंडल स्तर तक सक्रिय करने की रणनीति तय की गई।
संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा
बैठक में वार्ड और पंचायत स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति को लेकर भी चर्चा की गई, साथ ही निम्न बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया, संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाना, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना, बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार ।
नेताओं के संबोधन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहाः ‘संगठन की मजबूती ही कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है, हमें एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को हर गांव, हर वार्ड और हर व्यक्ति तक पहुंचाना होगा।‘ जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन सृजन अभियान से पार्टी को नई ऊर्जा मिल रही है, जिसका सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में दिखाई देगा।
ब्लॉक अध्यक्ष जनकपुर अंकुर प्रताप सिंह ने संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और बूथ स्तर तक मजबूती पर जोर दिया।
वहीं, कोटाडोल ब्लॉक अध्यक्ष रामू सिंह ने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार निरंतर मेहनत कर संगठन को मजबूत करना आवश्यक है।
कार्यकर्ताओं की भागीदारी
बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिला महामंत्री अवधेश प्रताप सिंह, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमोल सिंह मरावी सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे, कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सुझाव प्रस्तुत किए और सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur