Breaking News

वाड्रफनगर@तीन शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे….पुलिस ने चोरों से चोरी की कांसे की थाली,गिलास,कटोरा,लोटा किया बरामद

Share


वाड्रफनगर,26 मार्च 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र के सूने मकान में चोरी करने वाले 03 शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, आरोपियों के पास से चोरी किया गया कांसे की थाली , गिलास,कटोरा,लोटा,वगैरह बरामद कर चौकी वाड्रफनगर, थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 47/2026, धारा 305, 341(4), 317(2), 3(5) भा.न्या.सं के तहत कार्यवाही कर आरोपी चन्दि्रका कुशवाहा पिता स्व0 तेजबली उम्र 21 वर्ष निवासी कोटराही, चौकी वाड्रफनगर जिला बलरामपुर दीपक प्रजापति पिता मनोज प्रजापति उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नंबर-07 वाड्रफनगर जिला बलरामपुर संदीप कुशवाहा पिता अप्रबल कुशवाहा उम्र 33 वर्ष निवासी वार्ड नंबर-05 वाड्रफनगर जिला बलरामपुर को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। जानकारी के अनुसार दिनांक 23.03.2026 को प्रार्थी डॉ. प्रभात रंजन उपाध्याय निवासी वाड्रफनगर के द्वारा वाड्रफनगर चौकी में उपस्थित होकर लिखित आवेदन पेश कर इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि, दिनांक 20.03.2026 के दरमियानी रात कोई अज्ञात चोर के द्वारा इसके वार्ड नंबर-05 वाड्रफनगर पुराना मकान के अन्दर घुसकर बक्सा का ताला तोड़कर बक्सा में रखे बर्तन कांशा का लोटा 16 नग, गिलाश-11 नग, कटोरा-29 नग, थानी-09 नग, गैस सिलेण्डर इण्डेन का कुल कीमत रकम करीब 84,300/-रू. का समान अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी वाड्रफनगर में अपराध क्रमांक 47/2026, धारा 305, 341(4),317(2),3(5) भा.न्या. सं का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान उपरोक्त आरोपियों को संदेह के आधार पर पुलिस कस्टडी में लेकर चोरी की घटना के संबंध में पूछताछ करने आरोपियों द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया तथा आरोपियों से चोरी किया गया सम्पूर्ण माल-मशरूका बरामद किया गया है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…गांजा तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा,7 आरोपी गिरफ्तार

Share सूरजपुर,26 मार्च 2026 (घटती-घटना)। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

Leave a Reply