रायपुर,26 मार्च 2026। कांग्रेस पार्टी के रायपुर जिलाध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने राज्य सरकार और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि शराब वेंडर्स के ठेकों में भाजपा नेताओं को उपकृत करने की कोशिश की जा रही है और इसके लिए एक कथित ‘सिंडिकेट’ तैयार किया जा रहा है। कुमार मेनन ने आरोप लगाया है कि शराब दुकानों में स्टाफ सप्लाई और सेल्समैन ठेके के लिए कुछ चुनिंदा कंपनियों को फायदा पहुंचाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा से जुड़ी बताई जा रही कंपनियों डस्टर और स्ढ्ढस् को काम दिलाने की ‘जुगत’ चल रही है। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में सेल्समैन और सुरक्षा/सपोर्ट स्टाफ की आउटसोर्सिंग प्रक्रिया को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता कुमार मेनन ने आरोप लगाया है कि 8 कंपनियों का एक सिंडिकेट तैयार किया जा रहा है, जिनके जरिए दोहरी लूट की तैयारी है। विभाग के अंदर के लोग भी अब यह जानकारी बाहर ला रहे हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur