Breaking News

बलरामपुर@उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा सम्पन्न,22 हजार 380 शिक्षार्थी हुए शामिल

Share


बलरामपुर,23 मार्च 2026(घटती-घटना)। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आकलन परीक्षा का आयोजन कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में 22 मार्च 2026 को जिले में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थीं तथा मॉनिटरिंग व्यवस्था के तहत सतत निगरानी सुनिश्चित की गई।
जिले में कुल 591 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां पंजीकृत 27 हजार 972 शिक्षार्थियों में से 22 हजार 380 शिक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। राज्यव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आकलन परीक्षा के अंतर्गत जिले के समस्त विकासखण्डों में परीक्षा केन्द्र बनाएं गए थे। विकासखण्ड बलरामपुर में 86 परीक्षा केंद्र बनाए गए। जिसमें 3 हजार 268 शिक्षार्थी शामिल हुए। इसी प्रकार विकासखण्ड कुसमी में 98 परीक्षा केन्द्र बनाएं गए जिसमें 4 हजार 11, विकासखंड राजपुर में 95 परीक्षा केंद्रों में 3 हजार 587, विकासखंड रामचन्द्रपुर में 134 परीक्षा केंद्रों में 3 हजार 480, विकासखंड शंकरगढ़ में 77 परीक्षा केन्द्रों में 3 हजार 631 तथा विकासखण्ड वाड्रफनगर में 101 परीक्षा केन्द्रों में 4 हजार 403 शिक्षार्थी शामिल हुए।


Share

Check Also

सूरजपुर@ सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…गांजा तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा,7 आरोपी गिरफ्तार

Share सूरजपुर,26 मार्च 2026 (घटती-घटना)। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

Leave a Reply