Breaking News

तेल अवीव/तेहरान@अयातुल्ला आराफी ईरान के अंतरिम सुप्रीम लीडर बने

Share

,खामेनेई की ईरान बोला… अमेरिका-इजराइल से खतरनाक बदला लेंगे
तेल अवीव/तेहरान,01 मार्च 2026।
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के अगले दिन अयातुल्ला अलीरेजा आराफी को अंतरिम सुप्रीम लीडर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 67 साल के आराफी अली खामेनेई के करीबी माने जाते हैं और लंबे समय से ईरान की धार्मिक-राजनीतिक व्यवस्था में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। आराफी असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के उपाध्यक्ष हैं, जो सुप्रीम लीडर की नियुक्ति करती है। वे गार्जियन काउंसिल के सदस्य भी रह चुके हैं और फिलहाल ईरान की सेमिनरी प्रणाली का नेतृत्व कर रहे हैं। इजराइल की वायु सेना का कहना है कि उसने अमेरिका के साथ संयुक्त हमले में पिछले एक दिन में ईरान पर 1,200 से ज्यादा बम गिराए हैं। इन हमलों में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। उनके ऑफिस कॉम्प्लेक्स पर शनिवार को 30 मिसाइलों से हमला हुआ था। हमले में उनकी बेटी-दामाद, बहू और पोती समेत कॉम्प्लेक्स में मौजूद 40 कमांडर्स भी मारे गए हैं। हमले के समय खामनेई कमांडर्स के साथ मीटिंग कर रहे थे। इजराइल के प्रधानमंती नेतन्याहू ने शनिवार देर रात खामनेई के मारे जाने की बात कही थी।
इसके कुछ देर बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने भी उनके मारे जाने का दावा किया था। रविवार सुबह ईरान की सरकारी मीडिया एजेंसी ‘तसनीम’ और ‘फार्स’ ने इसकी पुष्टि की। खामनेई के मारे जाने पर ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है। ईरानी इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (ढ्ढक्रत्रष्ट) ने कहा, ‘हमने एक महान नेता खो दिया है और पूरा देश शोक मना रहा है।’ इधर ईरानी सेना ने कहा कि वह सबसे खतरनाक अभियान की शुरुआत करने जा रही है। हमला कुछ देर में शुरू होगा और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा।
ईरान में 200 की मौत, 740 घायल
इजराइल और अमेरिका ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत 10 बड़े शहरों को निशाना बनाया। हमलों से अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 740 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 148 छात्राओं की मौत हो गई और 45 घायल हैं। ईरान ने भी देशों पर जवाबी हमले किए थे।
ईरान का पलटवार- इजराइल समेत 9 देशों पर हमला
अमेरिका और इजराइल के हमले के जवाब में ईरान ने भी ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इन हमलों में इजराइल समेत मिडिल-ईस्ट के 9 देशों को निशाना बनाया गया। ईरान ने इजराइल पर करीब 400 मिसाइलें दागीं और कतर, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, सऊदी अरब विश्व में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाया। इतना ही नहीं, ईरान ने विश्व के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर दुबई पर भी हमला किया।
ईरान ने दुबई के पाम होटल एंड रिसोर्ट और बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला किया। इसके अलावा बहरीन में कई रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया।
नेतन्याहू बोले- ईरानी सरकार के हजारों ठिकानों पर हमला करेंगे
इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा है कि आने वाले दिनों में इजराइल ईरानी सरकार के हजारों ठिकानों पर हमला करेगा। उन्होंने कहा कि ये हमले ईरान के लोगों को जुल्म से आजाद होने का मौका देने के लिए हैं। नेतन्याहू ने ईरान के नागरिकों से अपील की कि वे इस मौके को न गंवाएं, क्योंकि ऐसा मौका हर पीढ़ी में सिर्फ एक बार मिलता है।
ईरानी राष्ट्रपति बोले- खामेनेई की हत्या मुसलमानों के खिलाफ खुली जंग
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा है कि सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका और इजराइल के हमले में हत्या मुसलमानों के खिलाफ जंग का ऐलान है।
उन्होंने कहा कि ईरान के सबसे बड़े राजनीतिक और धार्मिक नेता की हत्या को पूरी दुनिया के मुसलमानों, खासकर शिया समुदाय के खिलाफ खुली लड़ाई माना जाएगा। राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि खामेनेई की हत्या का बदला लेना ईरान का हक और जिम्मेदारी दोनों है। उनके मुताबिक, इस अपराध के जिम्मेदार लोगों को सजा देना ईरान का कानूनी अधिकार है।


Share

Check Also

सिडनी@ऑस्ट्रेलिया में त्योहार मना रहे यहूदियों पर आतंकी हमला,12 की मौत

Share इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने रेस्त्रां में छिपकर जान बचाई सिडनी,14 दिसम्बर …

Leave a Reply