Breaking News

बैकुंठपुर@ राजस्व निरीक्षक संघ कोरिया के जिला अध्यक्ष बने प्रकाश नारायण दुबे

Share


सर्किट हाउस बैकुंठपुर में सर्वसम्मति से हुआ निर्वाचन,समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा
बैकुंठपुर,28 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
विगत दिवस सर्किट हाउस बैकुंठपुर में राजस्व निरीक्षक संघ कोरिया के जिला अध्यक्ष पद का निर्वाचन सम्पन्न किया गया, निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से प्रकाश नारायण दुबे को संघ का नया जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया,कार्यक्रम में जिले के समस्त राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे, निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने एकमत होकर नेतृत्व के लिए दुबे के नाम पर सहमति जताई। समस्याओं के समाधान का आश्वासन- मनोनीत होने के पश्चात अपने संबोधन में प्रकाश नारायण दुबे ने कहा कि जिले में पदस्थ राजस्व निरीक्षकगणों की विभिन्न समस्याओं—जैसे कार्यभार, संसाधनों की कमी, प्रशासनिक समन्वय और सेवा संबंधी मुद्दों—को लेकर वे शीघ्र ही उच्च अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और सकारात्मक पहल कर समाधान का प्रयास करेंगे, उन्होंने यह भी कहा कि संघ की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और सभी सदस्यों के सहयोग से संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।
हर्ष का माहौल- प्रकाश नारायण दुबे के जिला अध्यक्ष बनने पर सभी राजस्व निरीक्षकगणों में हर्ष का माहौल देखा गया, साथियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं और उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई, कार्यक्रम के अंत में सभी ने संगठन की एकता और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के संकल्प को दोहराया।


Share

Check Also

एमसीबी,@ चिरमिरी-नागपुर नई ब्रॉडगेज रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूर्ण

Share 16.93 करोड़ रुपये मुआवजे का अंतिम अधिनिर्णय पारितएमसीबी,28 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। कार्यालय कलेक्टर एवं …

Leave a Reply