Breaking News

अम्बिकापुर@37 वर्ष की सेवा के बाद अशोक कुमार सोनी सेवानिवृत्त…

Share


जल संसाधन विभाग ने दी गरिमामयी विदाई
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,28 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। जल संसाधन संभाग क्रमांक-1, अंबिकापुर में सहायक ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत अशोक कुमार सोनी 37 वर्ष की लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यपालन अभियंता एपी निरंजन ने कहा कि अशोक सोनी ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से विभागीय दायित्व निभाए। एसडीओ डीआर ढीढी ने उनके कार्य अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे सदैव काम को प्राथमिकता देते रहे। समारोह में उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान एसडीओ वीआर. साहू, एसडीओ एके आर्मो, सब इंजीनियर आदित्य साहू, सलमान अंसारी सहित विभागीय स्टाफ मौजूद रहा। उनकी पत्नी अंजू सोनी एवं परिवार के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।


Share

Check Also

एमसीबी,@ चिरमिरी-नागपुर नई ब्रॉडगेज रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूर्ण

Share 16.93 करोड़ रुपये मुआवजे का अंतिम अधिनिर्णय पारितएमसीबी,28 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। कार्यालय कलेक्टर एवं …

Leave a Reply