Breaking News

लखनपुर@लखनपुर ब्लॉक में किसान कांग्रेस की नई कमान..अजर राम चौधरी बने अध्यक्ष

Share

संवाददाता-
लखनपुर,28 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। जिला किसान कांग्रेस सरगुजा ने लखनपुर ब्लॉक के लिए नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। अजर राम चौधरी को लखनपुर ब्लॉक किसान कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। यह नियुक्ति टी.एस. सिंह देव (पूर्व उपमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़),आदितेश्वर शरण सिंह देव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक, प्रदेश कांग्रेस सदस्य विक्रमादित्य सिंह देव तथा लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित सिंह देव की अनुशंसा पर हुई , किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद जिला किसान कांग्रेस सरगुजा के अध्यक्ष नागेश्वर यादव ने इसकी आधिकारिक घोषणा की, अजर राम चौधरी,जो पहले से ही क्षेत्र में सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं और अब किसानों के हितों को मजबूती से उठाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। स्थानीय स्तर पर किसानों की समस्याओं जैसे धान खरीदी, सिंचाई, उर्वरक उपलब्धता और न्यूनतम समर्थन मूल्य से जुड़े मुद्दों पर अब और प्रभावी ढंग से आवाज उठाई जा सकेगी। नवनियुक्त अध्यक्ष अजर राम चौधरी ने कहा कि वे किसानों के कल्याण के लिए समर्पित रहेंगे और संगठन को मजबूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।


Share

Check Also

एमसीबी,@ चिरमिरी-नागपुर नई ब्रॉडगेज रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूर्ण

Share 16.93 करोड़ रुपये मुआवजे का अंतिम अधिनिर्णय पारितएमसीबी,28 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। कार्यालय कलेक्टर एवं …

Leave a Reply