Breaking News

अम्बिकापुर@गांजा बिक्री करने के लिए कर रहे थे ग्राहक की तलाश

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,28 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। गांधीनगर पुलिस ने 27 फरवरी को बनारस रोड स्थित डिगमा से 1 किलो गांजा के साथ स्कूटी सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी को मुखबिर से जानकारी मिलने पर टीम के साथ घेराबंदी कर संदेही स्कूटी सवार युवकों को रोककर तलाशी ली तो डिक्की में गांजा पाया गया। पुलिस ने आरोपी दिनेश थापा पिता श्याम थापा उम्र 35 वर्ष निवासी झारसुगुडा उडि़सा हालमुकाम अजिरमा नेपालीपारा थाना गांधीनगर व विक्की तामंग पिता चन्द्रा तामंग उम्र 21 वर्ष निवासी झारसुगुडा उड़ीसा को गिरफ्तार किया है। दोनों बारोपी गांजा बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
दो दिन के अंदर तीसरी कार्रवाई : दो दिन के अंदर गांजे की ये तीसरी कार्रवाई है। पुलिस चौकी रघुनाथपुर ने गांजा तस्करी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तीन तस्कर लग्जरी कार से चार किलो गांजा लेकर डिलेवर करने रघुनाथपुर क्षेत्र में पहुंचे थे। पुलिस ने सप्लायर व खरीदार को गिरफ्तार किया था।


Share

Check Also

एमसीबी,@ चिरमिरी-नागपुर नई ब्रॉडगेज रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूर्ण

Share 16.93 करोड़ रुपये मुआवजे का अंतिम अधिनिर्णय पारितएमसीबी,28 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। कार्यालय कलेक्टर एवं …

Leave a Reply