Breaking News

बलरामपुर@यातायात नियमों के उलंघ्घन पर अब आनलाईन चालान प्रणाली हुआ प्रारंभ

Share


आम नागरिकों में चालान के प्रति पारदर्षिता लाने शुरू किया गया ‘ई-चालान’

संवाददाता-
बलरामपुर,28 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर (भा.पु.से) के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के निर्देषन में दिनांक 28.02.2026 से ‘‘आनलाईन चालान प्रणाली’’ प्रारंभ किया गया है। जिसके प्रथम चरण में जिला के तीन थाना क्षेत्र बलरामपुर, रामानुजगंज एवं वाड्रफनगर में औपचारिक रूप से आनलाईन चालान (ई-चालान) कि प्रक्रिया शुरू कि गई है, तत्पश्चात संपुर्ण जिला इकाई में आनलाईन चालान शुरू किया जायेगा। सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला बलरामपुर में आनलाईन चालान (ई-चालान) प्रणाली प्रारंभ की जा रही है। इस प्रणाली के अंतर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर अब मौके पर ही डिजिटल माध्यम से चालान जारी किया जाएगा तथा जिसका भुगतान नगद,आनलाईन (बॉरकोड़ अथवा यू.पी.आई) एवं कार्ड के माध्यम से कर पायेंगे आनलाईन चालान प्रणाली के माध्यम से आम जनों में चालान के प्रति पारदर्शिता बढ़ेगी तथा नागरिकों को चालान भुगतान में सुविधा प्राप्त होगी। पेपरलेस चालान प्रक्रिया से आम लोगों के समय की बचत के साथ प्रारदर्षिता बढ़ेगी तथा चालानी रिकार्डों का संधारण सहज होगा।*
यातायात प्रभारी ने की अपील कर कहा…
यातायात प्रभारी विमलेश देवांगन द्वारा यातायात नियमों का पालन करने अपील करते हुए कहा। दोपहिया वाहन में त्रिपल सवारी न बैठावं। नाही नशे के हालत में वाहन चलावे। साथ ही कहा चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें। बीना हेलमेट वाहन न चालावे एवं वाहन संबंधी सभी प्रकार के दस्तावेजों को हमेशा वाहन के साथ रखने अलाव नाबालिक को किसी भी परिस्थित में वाहन चलाने की अनुमति नही देने की समझाईष दिया गया है। आनलाईन चालान प्रणाली का उदेश्य दंड देना नहीं,बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।


Share

Check Also

एमसीबी,@ चिरमिरी-नागपुर नई ब्रॉडगेज रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूर्ण

Share 16.93 करोड़ रुपये मुआवजे का अंतिम अधिनिर्णय पारितएमसीबी,28 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। कार्यालय कलेक्टर एवं …

Leave a Reply