Breaking News

अम्बिकापुर@आठ वर्षीय आतिफ अली ने रखा पहला रोजा

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,28 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। पवित्र रमजान माह की शुरुआत के साथ शहर के होलीक्रॉस कॉन्वेंट स्कूल के कक्षा तीसरी के छात्र आतिफ अली (8 वर्ष) ने अपना पहला रोजा रखा। कम उम्र में उनके इबादत के जज्बे की सराहना की जा रही है। आतिफ कांग्रेस नेता परवेज़ आलम के पुत्र हैं। परिवार के अनुसार, आतिफ ने स्वयं इच्छा जताकर रोजा रखा। रमजान को सब्र, तकवा और इंसानियत का महीना माना जाता है। रोजा व्यक्ति को संयम, अनुशासन और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देता है। कम उम्र में धार्मिक संस्कार बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


Share

Check Also

एमसीबी,@ चिरमिरी-नागपुर नई ब्रॉडगेज रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूर्ण

Share 16.93 करोड़ रुपये मुआवजे का अंतिम अधिनिर्णय पारितएमसीबी,28 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। कार्यालय कलेक्टर एवं …

Leave a Reply