-संवाददाता-
अम्बिकापुर,28 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय अंतर डाइट/ बीटीआई क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025-26 का शुक्रवार को शानदार समापन हुआ। प्रतियोगिता 26 से 28 फरवरी तक उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुई। इसमें उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान बिलासपुर के अंतर्गत आने वाले अंबिकापुर, बिलासपुर, धरम जयगढ़,जांजगीर,जशपुर,कोरबा,कोरिया और पेण्ड्रा के छात्राध्यापकों ने भाग लिया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में पेण्ड्रा प्रथम, बरमकेला (बरजसगढ़) द्वितीय और अंबिकापुर तृतीय स्थान पर रहा। तात्कालिक भाषण में पेण्ड्रा प्रथम,धरमजयगढ़ द्वितीय और अंबिकापुर तृतीय रहा।
सांस्कृतिक विधाओं में एकल नृत्य (महिला) में अंबिकापुर प्रथम, बिलासपुर द्वितीय और धरमजयगढ़ तृतीय रहा। समूह नृत्य में चेन्द्रा प्रथम,अंबिकापुर द्वितीय और कोरिया तृतीय रहा। नृत्य-नाटिका में कोरबा प्रथम, अंबिकापुर द्वितीय और पेण्ड्रा तृतीय स्थान पर रहा। 100 मीटर पुरुष दौड़ में पेण्ड्रा प्रथम, कोरबा द्वितीय और अंबिकापुर तृतीय रहा। 200 मीटर पुरुष वर्ग में पेण्ड्रा प्रथम रहा। महिला 100 मीटर दौड़ में धरमजयगढ़ प्रथम रहा, जबकि 200 मीटर महिला वर्ग में अंबिकापुर प्रथम रहा। लंबी कूद पुरुष वर्ग में जशपुर प्रथम और महिला वर्ग में अंबिकापुर प्रथम रहा। वॉलीबॉल में जशपुर विजेता और अंबिकापुर उपविजेता रहा। बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में पेण्ड्रा और
अंबिकापुर के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। ऑल ओवर चैंपियनशिप का खिताब पेण्ड्रा ने जीता,जबकि अंबिकापुर द्वितीय स्थान पर रहा।
‘जीत-हार से अधिक
महत्वपूर्ण सहभागिता’
समापन समारोह में जिला पंचायत सरगुजा की अध्यक्ष निरुपा सिंह मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण सहभागिता और खेल भावना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मीता मुखर्जी,प्राचार्य उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान बिलासपुर ने की। उन्होंने आयोजन की सराहना की। संस्थान के प्राचार्य केसी गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पुष्पा सिंह और लक्ष्मी सिंह ने किया,जबकि आभार प्रदर्शन ओंकार नाथ तिवारी ने किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur