Breaking News

रायगढ़@ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह पर शिकंजा…

Share

कोलकाता के होटल में छत्तीसगढ़ पुलिस की रेड,5 नामी सटोरिए समेत 7 गिरफ्तार 25 मोबाइल,3 लैपटॉप और करोड़ों की सट्टा राशि जब्त


रायगढ़,20 फरवरी 2026। इंटर स्टेट ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह पर रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कोलकाता के एक होटल में छापेमारी कर 5 नामी सटोरियों और उनके 2 साथियों को गिरफ्तार कर करोड़ों रुपये के सट्टा नेटवर्क का खुलासा किया। इस कार्रवाई के दौरान 25 मोबाइल,3 लैपटॉप, 1 टैबलेट और 3,600 रुपये नगद समेत करीब 6.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई। इस पूरे मामले का खुलासा एसएसपी शशि मोहन सिंह ने किया है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि जिले में जुआ-सट्टा पूरी तरह बंद किया जाएगा और हर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जानकारी के अनुसार, पिछले साल 23 अप्रैल 2025 को कोतवाली और साइबर सेल की टीम ने गांजा चौक पर रेड कर अमित अग्रवाल को क्रिकेट सट्टा नोट करते हुए पकड़ा था। आरोपी के कब्जे से एक नग आसमानी रंग का वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल टच स्क्रीन तथा 500 के 240 नोट, कुल 1,20,000 नगद जब्त किए गए। इस मामले में अपराध क्रमांक 173/2025 के तहत धारा 7 जुआ एक्ट में कार्रवाई की गई थी। मामले में जांच के दौरान सटोरिए धर्मेंद्र शर्मा, शेख मोहम्मद, मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद मजहर और मोहम्मद फारूक की संलिप्तता भी पाई गई थी। ये सभी आरोपी फरार थे। कोतवाली पुलिस ने इन फरार आरोपियों के विरुद्ध फरारी चालान पेश किया,जिसके बाद न्यायालय द्वारा इनके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया गया था। इसी तरह 22 अप्रैल 2025 को थाना चक्रधरनगर और साइबर सेल की टीम ने डिग्री कॉलेज सब्जी मंडी के पास ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते हुए अंकित बानी और भरत कुमार रोहिला को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ और कोलकाता से मोबाइल लिंक के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालन करने की जानकारी दी थी। इस प्रकरण में थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 169/2025 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी।


Share

Check Also

सूरजपुर@ सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…गांजा तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा,7 आरोपी गिरफ्तार

Share सूरजपुर,26 मार्च 2026 (घटती-घटना)। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

Leave a Reply