Breaking News

बैकुण्ठपुर@ जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी

Share


प्रदेश संगठन ने प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में किया चयन,जिले में हर्ष का माहौल
बैकुण्ठपुर,31 जनवरी 2026 (घटती-घटना)।
पूर्व भारतीय जनता पार्टी संगठन ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों को तेज करते हुए छत्तीसगढ़ के अनुभवी भाजपा नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, प्रदेश संगठन द्वारा उन्हें पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में नियुक्त किया गया है,यह दायित्व मिलने के बाद जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिल रहा है।
लंबा संगठनात्मक अनुभव बना चयन का आधार…
गौरतलब है कि श्री कृष्णबिहारी जायसवाल भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय से विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। संगठनात्मक कार्यों में उनकी मजबूत पकड़,चुनाव प्रबंधन की समझ और जमीनी स्तर पर कार्य करने का व्यापक अनुभव ही उनके चयन का मुख्य आधार माना जा रहा है, उनके कार्यकाल के दौरान पार्टी संगठन को मजबूती मिली,स्थानीय निकाय चुनावों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई, विधानसभा चुनाव में भी पार्टी का प्रदर्शन सशक्त रहा, जिसके चलते संगठन ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।
चुनाव संचालन का व्यापक अनुभव
पार्टी सूत्रों के अनुसार, श्री जायसवाल को चुनाव संचालन, बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ता समन्वय एवं रणनीतिक योजना निर्माण का अच्छा अनुभव है, यही कारण है कि पश्चिम बंगाल जैसे राजनीतिक रूप से चुनौतीपूर्ण राज्य में उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है,पार्टी नेतृत्व का मानना है कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में उन्हें कार्य सौंपा जाएगा,वहां भाजपा संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी और चुनावी परिणामों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने दी शुभकामनाएं
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कृष्णबिहारी जायसवाल को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल को प्रदेश संगठन द्वारा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए चयनित किया जाना हमारे जिले के लिए गौरव का विषय है। उनके अनुभव का लाभ निश्चित रूप से पार्टी को मिलेगा,उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी पूरे जिले के कार्यकर्ताओं के सम्मान का प्रतीक है।
जिलेभर के कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
श्री जायसवाल को प्रवासी के रूप में पश्चिम बंगाल भेजे जाने की सूचना मिलते ही भाजपा पदाधिकारियों,मंडल कार्यकर्ताओं,वरिष्ठ नेताओं द्वारा उन्हें बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की गईं,कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और अनुभव से पार्टी को पश्चिम बंगाल चुनाव में नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।
जिले के लिए गौरव का विषय
कृष्णबिहारी जायसवाल का चयन न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह कोरिया जिले की संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व पर प्रदेश संगठन के भरोसे को भी दर्शाता है,पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह जिम्मेदारी जिले के अन्य कार्यकर्ताओं के लिए भी प्रेरणा बनेगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्री हरि अखंड कीर्तन अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ,24 घंटे गूंजेगा हरिनाम संकीर्तन

Share अम्बिकापुर,31 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। नगर के मंगलपारा सिकरी रोड स्थित यज्ञ सेवा समिति द्वारा …

Leave a Reply