Breaking News

बलरामपुर@ अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की सख्ती

Share


158 प्रकरण दर्ज, 20851 क्विंटल से अधिक धान जब्त
वास्तविक किसानों को मिल रहा धान खरीदी का लाभ
बलरामपुर 29 जनवरी 2026 (घटती-घटना)।
जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा निरंतर सतत निगरानी रखी जा रही हैं। जिससे वास्तविक एवं पात्र किसानों से ही धान खरीदी की जा रही है एवं लाभ दिया जा रहा है। साथ ही पारदर्शी एवं निष्पक्ष धान खरीदी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने सभी अंतरराज्यीय सीमाओं एवं चेक पोस्टों पर निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया है, परिणामस्वरूप अब तक जिले में कुल 158 प्रकरण में 20851 मि्ंटल अवैध धान जब्त किया गया है। कार्रवाई के दौरान अवैध परिवहन में प्रयुक्त 78 चार पहिया तथा 10 दोपहिया सहित कुल 88 वाहनों को जब्त किया गया है। साथ ही अवैध धान में संलिप्त 6 व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कलेक्टर श्री कटारा के मार्गदर्शन में प्रशासनिक अमला द्वारा संदिग्ध वाहनों एवं परिवहन गतिविधियों पर विशेष फोकस करते हुए सघन जांच कर संलिप्त होने पर मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि अब तक जिले में 51632 पंजीकृत किसानों में से 41 हजार 126 किसानों को 627 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। धान का उठाव भी लगातार जारी है। अब तक धान उपार्जन केन्द्रों से 801223.14 मि्ंटल धान का उठाव किया गया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@यूजीसी नियमों के खिलाफ स्वर्ण समाज का ऐलान,1 फरवरी को अंबिकापुर बंद

Share अम्बिकापुर,29 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रस्तावित 1 फरवरी …

Leave a Reply