खैरागढ़-छुईखदान-गंडई,27 जनवरी 2026। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को डोंगरगढ़ में अलग-अलग धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों शिरकत की। उन्होंने जैन तीर्थ चंद्रगिरि पहुंचकर आचार्य विद्यासागर महाराज के द्वितीय समाधि स्मृति महोत्सव में भी भाग लिया। साथ ही केंद्रीय मंत्री समाधि स्थल पर नमन किया। शिवराज सिंह चौहान ने आचार्य पर आधारित अंतरराष्ट्रीय म्यूजियम और संग्रहालय का भूमिपूजन भी किया। जैन समाज और मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति ने केंद्रीय मंत्री को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आचार्य विद्यासागर महाराज को भारत रत्न देने की मांग की। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आपकी मांग सही जगह पहुंचाई जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से स्वदेशी अपनाने के महत्व पर जोर दिया और कहा कि आचार्य ने जो मार्गदर्शन दिया, वह हमारे जीवन और समाज के लिए प्रेरणादायक है। डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरि तीर्थ में आचार्य विद्यासागर महाराज के द्वितीय समाधि स्मृति महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री सिंह शामिल हुए और अंतरराष्ट्रीय म्यूजियम-संग्रहालय का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर में माता रानी की पूजा अर्चना की और देशवासियों की खुशहाली की कामना की। उनके साथ जिले के प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव और सांसद संतोष पांडे भी मौजूद रहे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि डोंगरगढ़ में आचार्य विद्यासागर महाराज का समाधि स्थल अत्यंत प्रभावशाली है। ऐसा लगता है जैसे आचार्य जी आज भी दर्शन दे रहे हों। उनके चेहरे का तेज, वाणी का ओज और करुणा से भरा हाथ आज भी हृदय में अनुभव होता है। आचार्य श्री का आदर करते हुए उनके संदेशों को भी अपनाना चाहिए। शिवराज सिंह चौहान ने त्रक्र्ररूत्र योजना पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से मनरेगा में सुधार हुआ है। पहले कई कमियों के कारण मजदूरों को लाभ नहीं मिल पा रहा था। नई योजना के तहत रोजगार की अवधि 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन की गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur