अम्बिकापुर,24 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। भारतीय पुलिस सेवा के 2012 बैच के अधिकारी एवं वर्तमान सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल को पदोन्नति प्रदान की गई है। 14 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर राज्य सरकार द्वारा उन्हें मैट्रिक्स लेवल-13 का वेतनमान दिया गया है। इस अवसर पर आईजी दीपक झा ने कॉलर बैच लगाकर उन्हें सम्मानित किया। राजेश अग्रवाल इससे पहले रायगढ़,जशपुर,सूरजपुर,बलरामपुर और कवर्धा जिलों में पुलिस अधीक्षक के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। उनके कार्यकाल को अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था सुधार के लिए सराहा जाता है। उन्हें सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक भी मिल चुका है। सरगुजा में उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने कई बड़े मामलों का त्वरित खुलासा किया है। अपराधियों के प्रति सख्त और जनता के प्रति सौम्य व्यवहार के लिए वे जिले में अलग पहचान रखते हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur