Breaking News

बैकुण्ठपुर@ विकसित भारत के नए अध्याय की शुरुआत: जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी

Share


वीबी जी राम जी जनजागरण अभियान हेतु जिला व मंडल स्तरीय टोली की घोषणा
बैकुण्ठपुर,11 जनवरी 2026 (घटती-घटना)।
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देशानुसार वीबी जी राम जी (विकसित भारत-ग्राम) जनजागरण अभियान को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने जिला स्तरीय एवं मंडल स्तरीय टोली की घोषणा करते हुए इसे विकसित भारत के नए अध्याय की शुरुआत बताया,जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि यह जनजागरण अभियान ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने, विकास योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने और केंद्र-राज्य सरकार की नीतियों को जमीनी स्तर पर उतारने का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य है कि हर गांव समृद्ध बने और हर हाथ को रोजगार मिले। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता से छत्तीसगढ़,विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह अभियान ग्रामीण जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा और भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मजबूत आधार तैयार करेगा,वीबी जी राम जी जनजागरण अभियान के लिए जिला एवं मंडल स्तरीय टोली की घोषणा भाजपा की उस रणनीति का हिस्सा है,जिसके तहत विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा,यह पहल न केवल संगठन को मजबूत करेगी,बल्कि ग्रामीण भारत को विकसित भारत के सपने से जोड़ने का सशक्त माध्यम भी बनेगी।
ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि विकसित भारत वीबी जी राम जी बिल के राज्य स्तर पर क्रियान्वयन की रूपरेखा शीघ्र स्पष्ट होगी। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी, आधारभूत संरचना को मजबूत करेगी,और गांवों में विकास की नई गति लाएगी।
जिला स्तरीय टोली की घोषणा
वीबी जी राम जी जनजागरण अभियान के लिए जिला स्तरीय टोली में निम्न दायित्व तय किए गए हैं जिला संयोजक कपिल जायसवाल, सह संयोजक ईश्वर राजवाड़े,तीरथ राजवाड़े,जगनारायण साहू यह टोली पूरे जिले में अभियान की निगरानी,समन्वय और क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निभाएगी।
मंडल स्तरीय टोली की सूची
अभियान को मंडल स्तर तक मजबूत करने के लिए अलग-अलग मंडलों में संयोजक एवं सदस्यों की नियुक्ति की गई है…
बैकुण्ठपुर मंडल
संयोजक: रमन गुप्ता
सदस्य: रवि त्रिपाठी, संतोष राजवाड़े, हरिओम साहू
चरचा महल
संयोजक: अमित कुमार
सदस्य: कुण्डल साय,संजय देवागन,राजनपाल
हसलाल / सलका महल
संयोजक: हसलाल कुर्रे
सदस्य: रामाशंकर सिंह,रामसुंदर राजवाड़े, शिव प्रसाद
कुडेली मंडल
संयोजक: संतोष साहू
सदस्य: अनिल साहू,बसत सिंह, जगदीश जायसवाल
पटना मंडल
संयोजक: सचिदानंद द्विवेदी
सदस्य: सुनील सिंह,संतोष सिंह, सूरज राजवाड़े
बचरापोड़ी मंडल
संयोजक: राम प्रताप साहू
सदस्य:श्यामनारायण जायसवाल, राम कुमार यादव, लक्ष्मी यादव
सोनहत महल
संयोजक: सुरेश राजवाड़े
सदस्य: सुरेश तिवारी,अनिल जायसवाल,राजेश साहू


Share

Check Also

अम्बिकापुर@यूजीसी नियमों के खिलाफ स्वर्ण समाज का ऐलान,1 फरवरी को अंबिकापुर बंद

Share अम्बिकापुर,29 जनवरी 2026 (घटती-घटना)। यूजीसी के नए नियमों के विरोध में प्रस्तावित 1 फरवरी …

Leave a Reply